How to relieve period cramps fast: ये Fish खाने से होगा पीरियड्स का दर्द दूर

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द और क्रैम्प की शिकायत रहती है। ऐसे में महिलाएं जिन्हें दर्द की शिकायत रहती है वो इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। ऐसे में फिश आपके दर्द को कम कर सकती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 12, 2024 11:43 PM IST

Period Cramps Relief: अगर आप भी पीरियड्स के दौरान पेन और क्रैम्प्स से परेशान रहती हैं, तो इस वीडियो को एंड तक जरूर देखें। पीरियड्स के दौरान पेन और क्रैम्पस होना एक अब एक नॉर्मल बात हो गई है। हम में कई महिलाओं के लिए ये दर्द अनबियरेबल होता है और अगर आप इस दर्द से राहत पाना चाहती हैं तो आज ही अपनी डाइट में फिश को शामिल करें। जी हां,अकॉर्डिंग टू द स्टडी जिन फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। वो आपको पीरियड पेन से राहत दिलाने मं मदद करते हैं। फिश, खासकर सैल्मन, मैकेरल और सारडिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है और ये फैटी एसिड सूजन को कम करने और दर्द को करने में मदद करते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स को कम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

फिश विटामिन डी का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों और मसल्स हेल्थ के लिए जरूरी होता है। विटामिन डी पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह मांसपेशियों को आराम देने और दर्द को कम करने में योगदान करता है।