hamburger icon
A
Read in English

सिगरेट ना पीने वालों को रहता है लंग कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा!

नॉन-स्मोकर्स में भी लंग कैंसर के बढ़ते मामलों ने सभी को चौंका दिया है। आखिर बिना सिगरेट पिए भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाली वजह क्या हो सकती है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 11, 2025 11:49 AM IST

Lung Cancer Causes: एक नई स्टडी ने यह खुलासा किया है कि सिर्फ सिगरेट पीने वालों को ही नहीं, बल्कि नॉन-स्मोकर्स को भी लंग कैंसर होने का खतरा बढ़ रहा है। The Lancet Respiratory Medicine Journal में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, दुनियाभर में 53-70% लंग कैंसर के मामले उन लोगों में देखे गए हैं, जिन्होंने कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया। WHO की रिपोर्ट भी इस ओर इशारा करती है कि जैसे-जैसे लोग धूम्रपान छोड़ रहे हैं, वैसे-वैसे नॉन-स्मोकर्स में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ते खतरे की मुख्य वजह एयर पॉल्यूशन है, जिसमें गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला धुआं, हवा में मौजूद राडॉन गैस और बेंजीन जैसे केमिकल्स प्रमुख भूमिका निभाते हैं। जब हम सांस के जरिए इन सूक्ष्म जहरीले कणों को अंदर लेते हैं, तो वे फेफड़ों के टिशूज़ को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है, ताकि वक्त रहते इसका इलाज किया जा सके। यदि किसी को बार-बार फेफड़ों में इन्फेक्शन हो रहा है, लंबे समय तक खांसी बनी रहती है, अचानक वजन घटने लगता है, सांस लेने में परेशानी होती है या फिर आवाज में बदलाव महसूस हो रहा है, तो यह लंग कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

Related News