hamburger icon
A
Read in English

महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले में लोग हो रहे हैं गंजे! जानें क्या है कारण

बुलढाना के 11 गांवों में अजीबोगरीब समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इससे प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञ जांच में जुटे हैं, लेकिन कारण जानना अभी बाकी है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : January 23, 2025 3:50 PM IST

Hair Loss Reason: सोचिए, अगर आपके बाल अचानक झड़ने लगें और सिर पूरा गंजा हो जाए... डर गए न? लेकिन ये डर महाराष्ट्र के बुलढाना ज़िले के लोगों के लिए हकीकत बन चुका है। यहां 11 गांवों के लोग इस वक्त बाल झड़ने की अजीबोगरीब समस्या का सामना कर रहे हैं। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, पुरुष—150 से ज़्यादा लोग बाल झड़ने का शिकार हो चुके हैं।

दरअसल, ये समस्या अचानक नहीं आई। यहां के गांवों में पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है। रिपोट्स की मानें तो स्थानीय अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि पानी में नाइट्रेट की मात्रा 54% तक  है, जबकि ये 10% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। और पानी का TDS 2100 तक पहुंच चुका है, जो सामान्य सीमा 110 से कहीं ज्यादा है।

वहीं ICMR और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी की टीम ने गांव का दौरा किया है। बाल, यूरिन और नाखूनों के सैंपल लिए गए हैं। शुरुआती जांच में ये साफ हुआ है कि बाल जड़ से नहीं गिर रहे, बल्कि टूट रहे हैं।

Related Videos

Related News