By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 13, 2024 5:07 PM IST
PCOS Myths: PCOS, यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और कई महिलाओं के दिमाग में इस बारे में कई मिथ्स होते हैं। आज हम इन्हीं मिथ्स को दूर करेंगे और जानेंगे सच क्या है। क्या सिर्फ वजनी महिलाओं को ही PCOS होता है।"...जबकि ये बात सही नहीं है। PCOS किसी भी वजन की महिला को हो सकता है, चाहे वह मोटी हो या पतली। इसका कारण हार्मोनल असंतुलन है, न कि सिर्फ वजन।कई लोगों का मानना है की PCOS वाली महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती" यह भी गलत है। जिन महिलाओं को PCOS है वो महिलाएं भी गर्भवती हो सकती हैं। सही इलाज और सही लाइफस्टाइल को फॉलो करने से आपकी प्रेग्नेंसी के चांसेस बेहतर हो सकते हैं। इसके अलावा PCOS सिर्फ यंग एज की लड़कियों को ही होता है।" यह भी सच नहीं है। जबकि सच ये है की PCOS किसी भी उम्र की महिलाओं को हो सकता है, लेकिन इसके लक्षण आमतौर पर किशोरावस्था में शुरू होते हैं।