PCOS Diet: पीसीओएस के दौरान कैसी हो आपकी डाइट? देखें ये वीडियो

महिलाओं में शारिरीक कई बदलाव होने के कारण पीसीओएस की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में पीसीओएस के लक्षणों को डाइट की मदद से मैनेज किया जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : September 4, 2024 1:24 PM IST

PCOS Diet: आज हम बात करेंगे पीसीओएस के लक्षणों को manage करने के लिए डाइट कितना अहम रोल निभाता है उसके बारे में। पीसीओएस या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (polycystic ovary syndrome in hindi) एक ऐसी कंडीशन है जो महिलाओं को काफी परेशान करती है। इसमें हार्मोनल इंबैलेंस, इर्रेगुलर पीरियड्स और इंफर्टिलिटी जैसे लक्षण शामिल हैं

पीसीओएसकेलक्षण (PCOS Symptoms in Hindi)

- वजन बढ़ना

- त्वचा पर मुहांसे

- बालों का झड़ना

पीसीओएस डाइट का महत्व

शायद आ जानती नहीं लेकिन पीसीओएस के लक्षणों को मैनेज करने में सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट रोल निभाती है आपकी डाइट। सही डाइट की मदद से आप अपने शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।  कार्बोहाइड्रेट्स हमारे शरीर के लिए एनर्जी का मेन सोर्स है। पीसीओएस वाली महिलाओं को अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए निर्माण और रिपेयर करने के लिए जरूरी है।  पीसीओएस वाली महिलाओं को अपनी डाइट में लीन प्रोटीन शामिल करना चाहिए, जैसे कि मछली, मुर्गी और दालें। फैट हमारे शरीर के लिए एनर्जी का एक जरूरी सोर्स है। पीसीओएस वाली महिलाओं को अपनी डाइट में अनहेल्दी फैट का सेवन कम करना चाहिए और हेल्दी फैट जैसे कि नट्स, सीड्स का सेवन करना चाहिए

Related Videos

Related News