हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान, नहीं तो होगा पछतावा

हेयर ट्रांसप्लांट से पहले सिर्फ बाल नहीं, अपनी सेफ्टी की भी पूरी जांच करें। एक छोटी सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। सस्ता या जल्दी वाला इलाज, आपकी ज़िंदगी पर भारी पड़ सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 3, 2025 3:20 PM IST

Hair Transplant Side Effects:कानपुर में हाल ही में दो इंजीनियरों की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मौत की खबर ने सबको हिला कर रख दिया। दोनों ने एक प्राइवेट क्लिनिक में ट्रांसप्लांट करवाया था, लेकिन उसके 24 घंटे के अंदर उनकी तबीयत इतनी बिगड़ी कि बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप है और उन्होंने अब कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस हादसे के बाद लोग डर और चिंता में हैं कि आखिर हेयर ट्रांसप्लांट करवाना कितना सेफ है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चंदनी जैन गुप्ता कहती हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट कोई मामूली ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं, ये एक सर्जरी है। इसलिए कुछ बातें बेहद जरूरी हैं। जैसे डॉक्टर डिग्री वाला और एक्सपीरियंस हो, क्लिनिक में इमरजेंसी का पूरा इंतजाम हो, और ट्रांसप्लांट से पहले आपका पूरा मेडिकल चेकअप हो। कई बार लोग सस्ते में या जल्दी में अनट्रेंड लोगों से करवाते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए कभी भी बिना जांच-पड़ताल के सिर्फ बाल उगाने के चक्कर में जान को रिस्क में मत डालिए।