By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:21 PM IST
जब दो लोग मिलकर नई एक ज़िंदगी को दुनिया में लाते हैं, वो अहसास उनके साथ ज़िंदगी भर रहता है। मां-पिता बनना दुनिया की सबसे बड़ी नियामतों में से एक है। और अगर ये पहली बार हो, यानी पहले बच्चे का जन्म हो तो ये अहसास कई गुना ख़ास हो जाता है।
जितना नयापन बच्चे के लिए दुनिया में होता है, उतना ही नया पेरेंट्स के लिए पेरेंट्स बनने का अहसास भी होता है। नाज़ुक शिशु की देखभाल कैसे करनी है, उसकी ज़रूरतों का पता कैसे लगाना हैं और पता लगाकर उन्हें किस तरह से पूरा किया जा सकता है, इसे समझना पेरेंट्स के लिए आसान नहीं होता।
हालांकि डॉक्टर समेत घर के बड़े-बुज़ुर्ग नए पेरेंट्स को इसकी जानकारी देते हैं कि वो किस तरह से अपने नन्हें मुन्ने की देखभाल कर सकते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि ये जानकारी पूरी न मिल पाने के कारण पेरेंट्स बच्चे की देखभाल में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। मसलन, कई बार बच्चे को बहुत रोता देखकर वो तुरंत डॉक्टर के पास भागते हैं, जबकि उसके रोने का कारण भूख लगना, दूध की बोतल में ठीक से छेद न होना या गर्मी लगना जैसे छोटे होते हैं। और वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे की तबियत खराब होती है लेकिन पेरेंट्स लक्षणों को पहचान नहीं पाते और उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जाते। ऐसे में बच्चे की तबियत ज़्यादा बिगड़ सकती है।
अगर आप नए पेरेंट्स हैं, या फिर बनने जा रहे हैं तो इस वीडियो में देखकर जानिये कि वो कौन सी 10 गलतियां हैं जिन्हें आपको नहीं दोहराना।
चित्र स्रोत – Getty Images
वीडियो स्रोत – Mind Body Soul / Youtube
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।