By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:21 PM IST
बच्चों को खाना खिलाना पेरेंट्स के लिए दिन भर के सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है। ऊपर से अगर उन्हें हेल्दी खाना खिलाने हो, तो काम और मुश्किल हो जाता है। अक्सर पेरेंट्स वक्त और जानकारी की कमी के चलते बच्चों को उनकी पसंद का फास्टफूड खिलाकर अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर लेते हैं। लेकिन बार-बार अगर ऐसा हो तो बच्चे की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
बच्चों का विकास सही तरीके से हो इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि उन्हें खाने से सारा पोषण मिले। लेकिन बच्चे अमूमन खाने में सब्ज़ी, फल और अन्य अनाज नहीं लेते। बच्चों में हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम की बहुत जरूरत होती है लेकिन दूध के नाम से तो ज्यादातर बच्चे चिढ़ते हैं। और यही बात पेरेंट्स को परेशान करती है। ठीक से खाना न खाने वाले बच्चे न सिर्फ विकास के क्रम में पिछड़ जाते हैं, बल्कि वो बार-बार बीमार भी पड़ते हैं।
लेकिन बच्चों को पौष्टिक खाना खिलाना इतना मुश्किल भी नहीं है। अगर पेरेंट्स थोड़ी सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो बच्चों की ये ज़रूरत आसानी से पूरी की जा सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पौष्टिक खाना खाए तो आप कुछ तरीके सीख सकते हैं। इस वीडियो को देखकर आप बच्चों को हेल्दी खाना खाने की आदत आसानी से डाल सकते हैं।
चित्र स्रोत – Getty
वीडियो स्रोत – Mdhil Hindi/Youtube
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।