By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Oral Health Tips: त्योहारों का मौसम अपने साथ बहुत सारी मस्ती और मजा लेकर आता है। वहीं त्योहारों में मीठे का सेवन करना एक रिवाज है, लेकिन ज्यादा मीठे का सेवन करने से हमको कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, इस समस्याओं में से सबसे आम समस्या है दांतों की,ज्यादा मीठा खाने से हमारी ओरल हेल्थ बिगड़ जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन ना करें,इसके सेवन से हमारे दांत ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं जिसकी वजह से दांतों में दर्द जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जगह आप पानी का सेवन करें।
रोजाना टूथ ब्रश करें, नियामित रूप से दांत साफ करने से आपकी ओरल हेल्थ अच्छी रहती है, इसके साथ ही मीठे का सेवन करने के बाद ब्रश करने से दांतों मे किड़े लगने का खतरा कम हो जाता है।
दांतों की साफ-सफाई के लिए और ओरल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए डेंटिस्ट को दिखाएं, वहीं अगर आपके दांत में ज्यादा दर्द है या किसी और तरह की ओरल हेल्थ की समस्या है तो तुरंत अपने डेंटिस्ट से संपर्क करें।
(Written By: Aakriti Sharma)