क्या देश में मंडरा रहा है ओमिक्रोन के कारण कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा? जानें इस वीडियो में....

देश में नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार को लेकर लोगों में कोरोना की तीसरी लहर आने का डर बढ़ गया है। क्या है ओमिक्रोन, क्यों इसे चिंता का वेरिएंट कहा जा रहा है, भारत को इस वेरिएंट के प्रति कितना अलर्ट रहने की जरूरत है? इन सभी सवालों का जवाब इस वीडियो में दे रहे हैं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी (Dr. K Srinath Reddy).......

WrittenBy

Published by: Anshumala | Updated : December 6, 2021 4:19 PM IST

क्या देश में मंडरा रहा है ओमिक्रोन का खतरा? 

Corona New Variant Omicron in India: कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन भारत (Variant Omicron in India) के पांच राज्यों में पहुंच चुका है। देश में अब तक 21 ओमिक्रोन पॉजिटिव केस मिले हैं। दुनिया भर में प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले दिनों देश में कुल 17 मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद देश में संख्या बढ़कर 21 हो गई है। संडे को जयपुर से 9, पुणे से 7 और दिल्ली से 1 ओमिक्रोन पॉजिटिव केस सामने आया था। डब्लूएचओ (WHO) ने ओमिक्रोन को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' बताया है। इसी साल कोरोना की दूसरी लहर (Corona second wave in india) में लाखों लोग कोविड से संक्रमित हुए थे। हजारों लोगों की जानें गई थीं। दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) का आतंक था और अब लोगों में ओमिक्रोन को लेकर डर बैठ गया है। हालांकि, पिछले महीने तक कोरोना के केसेस देश में काफी कम दर्ज किए जा रहे थे, लेकिन एक बार फिर से इस नए वेरिएंट को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुछ विशेषज्ञों ने तो ये भी कहा था कि देश में यदि कोई नया वेरिएंट आता है, तो फिर तीसरी लहर (Corona Third Wave in India) आने की संभावना बढ़ सकती है।

ऐसे में नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) के देश में प्रसार को लेकर क्या इस बात की चिंता की जानी चाहिए कि यहां तीसरी लहर आ सकती है? आखिर क्या है ओमिक्रोन, क्यों इसे चिंता का वेरिएंट कहा जा रहा है, भारत को इस वेरिएंट के प्रति कितना अलर्ट रहने की जरूरत है, किस तरह से यह अन्य वेरिएंट से अलग है, इससे बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी होंगी, इन सभी सवालों का जवाब जानें इस वीडियो में। ओमिक्रोन पर महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (Public Health Foundation of India) के डायरेक्टर डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी (Dr. K Srinath Reddy).......

Related News