Obesity And Male Infertility: मोटापा किसी भी तरफ से आपके हेल्थ के लिए सही नहीं और आपको जानकर हैरानी होगी की इसका असर आपकी फर्टिलिटी पर भी पड़ सकता है। जी हां, एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोटापा ब्रेन की कार्यक्षमता को प्रभावित करने के साथ-साथ पुरुषों में स्पर्म काउंट के कम होने का कारण बन सकता है। दरअसल यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-रिवरसाइड के शोधकर्ताओं की इस स्टडी में इंनसानों में मोटापे की नकल करने के लिए चूहों को हाई फैट फूड खिलाए। इस स्टडी के रिजल्ट जो सामने आए उससे ये पता चलता है कि, ब्रेन में न्यूरॉन्स के बीच का कनेक्शन कम था