By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 26, 2025 3:00 PM IST
Weight Loss Medicine:मोटापा… आज के समय की सबसे आम और सबसे बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बन चुका है ये अकेले नहीं आता साथ लाता है डायबिटीज, हाई BP , हार्ट डिजीज जैसी कई बीमारियां। लेकिन अब इसी मोटापे से लड़ने के लिए एक नई दवा भारत में लॉन्च हुई है। नाम है Wegovy… और दावा किया जा रहा है कि ये दवा वेट लॉस में गेम चेंजर साबित हो सकती है।
डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk ने भारत में अपनी वजन घटाने की दवा वेगोवी लॉन्च कर दी है। ये एक injectable medicine है यानी इसे इंजेक्शन के ज़रिए लेना होता है… और हफ्ते में सिर्फ एक बार। वेगोवी एक GLP-1 RA (Glucagon-like peptide-1 receptor agonist है। ये शरीर में उसी हार्मोन की नकल करता है जो भूख को कंट्रोल करता है। इससे भूख कम लगती है, क्रेविंग घटाए है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। ये दवा एक पेन की तरह दिखने वाले डिवाइस में आती है और कई डोज़ में मौजूद है- 0.25 mg, 0.5 mg, 1 mg, 1.7 mg और 2.4 mg