Normal Delivery Tips: नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए?

Normal Delivery Tips: डॉक्‍टर मीनाक्षी बनर्जी ने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी के लिए हर चीज का नार्मल होना भी जरूरी है।

WrittenBy

Published by: Atul Modi | Updated : April 28, 2021 2:40 PM IST

इस मशीनी युग में लोगों की जीवन शैली में तमाम परिवर्तन आए हैं। एक परिवर्तन महिलाओं के जीवन में भी आया है जिसे आप सिजेरियन डिलीवरी के तौर पर देख सकते हैं। दरअसल ऐसा माना जाता है कि महिलाओं की खराब जीवनशैली सिजेरियन डिलीवरी का कारण बन सकता है। डिलीवरी नॉर्मल हो ना कि सिजेरियन इसके लिए हमने डॉक्‍टर मीनाक्षी बनर्जी से बात की। उन्होंने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी के लिए हर चीज का नार्मल होना भी जरूरी है।

जब आप प्रेगनेंसी से लेकर प्रसव तक एक सामान्य तरीके से काम को करेंगे तो जाहिर है की परिणाम भी वैसा ही मिलेगा। नॉर्मल डिलीवरी के लिए आपको शुरुआत से ही ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ती है। तमाम ऐसी बातें हैं जिनको ध्यान में रखा जाए तो सिजेरियन डिलीवरी के बजाय नॉर्मल तरीके से ही बच्चे को जन्म दिया जा सकता है। डॉक्टर की कोशिश होती है कि वह नॉर्मल डिलीवरी ही करें मगर कुछ जोखिम ऐसे होते हैं जिनके कारण सिजेरियन की मदद दी जाती है।

Related News