सिगरेट ना पीने वालों को लंग कैसर का सबसे ज्यादा खतरा! जानें कैसे?

लंग कैंसर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं, जो आपकी सोच बदल सकती हैं। इस बीमारी को लेकर फैले भ्रम और डर के बीच, ज़रूरी है सही जानकारी होना।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 1, 2025 2:39 PM IST

Lung Cancer Day:हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है। लंग्स कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों को डर लगने लगता है – और इसकी एक बड़ी वजह है इससे जुड़ी गलतफहमियां। जबकि मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन फिर भी ये बीमारी अक्सर तब पकड़ में आती है जब बहुत देर हो चुकी होती है। वजह? लोग इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।

इस साल वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे की थीम है- 'जल्दी पहचान और समान इलाज के लिए रुकावटों को हटाना' यानी हर किसी को टाइम पर जांच और सही इलाज मिल सके, चाहे वो कहीं भी रह रहा हो।

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समझना और रिस्क फैक्टर्स को जानना आपकी जान बचा सकता है। इसी से जुड़ी ज़रूरी बातें हमने जानी Pulmonologist डॉ. सौरभ पाहुजा से, The Healthsite के इस खास वीडियोकास्ट में। उन्होंने बताया कि लंग्स कैंसर को रोका भी जा सकता है। अगर वक्त रहते अलर्ट हो जाएं।

Related Videos

Related News