पश्चिम बंगाल में मिले निपाह वायरस के केस, जानें किन लोगों को है ज्यादा खतरा?

एक बार फिर एक खतरनाक वायरस ने हेल्थ सिस्टम की नींद उड़ा दी है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई देश बिना नाम लिए ही अलर्ट पर आ चुके हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 30, 2026 3:13 PM IST

Nipah Virus Symptoms:निपाह वायरस एक बार फिर चिंता की वजह बन गया है। पश्चिम बंगाल में इसके पुष्ट मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। भारत के साथ-साथ नेपाल, थाईलैंड और ताइवान जैसे देशों ने भी अपने एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग बढ़ा दी है। इस वीडियो में एक्सपर्ट्स के जरिए हम जानेंगे कि पश्चिम बंगाल में मौजूदा हालात क्या हैं, China CDC और दूसरी इंटरनेशनल हेल्थ एजेंसियों ने कौन-सी एडवाइजरी जारी की है और यह वायरस कितनी तेजी से फैल सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि Nipah एक खतरनाक ज़ूनोटिक वायरस है, जो मुख्य रूप से फ्रूट बैट्स और सूअरों से इंसानों में फैलता है। इसके लक्षण हल्के बुखार से लेकर दिमाग में सूजन तक हो सकते हैं और इसकी मृत्यु दर काफी ज्यादा मानी जाती है। ऐसे में यात्रा के दौरान सतर्क रहना, जरूरी सावधानियां अपनाना और हेल्थ एडवाइजरी को फॉलो करना ही सबसे बड़ा बचाव है।

Related News