hamburger icon
A
Read in English

केरल में बढ़ रहे हैं निपाह वायरस के मामले! जानें लक्षण

केरल में फिर फैला है एक खतरनाक वायरस, हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट पर है।तीन ज़िलों में सैकड़ों लोग निगरानी में… क्या है इसकी असली वजह? फलों से भी खतरा जुड़ गया है, जानिए क्यों दी गई है इन्हें न खाने की सलाह।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 8, 2025 7:08 PM IST

Nipah Virus Symptoms:केरल में एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दे दी है… और इस बार हेल्थ डिपार्टमेंट पूरी तरह अलर्ट पर है। मलप्पुरम, पलक्कड़ और कोझिकोड। इन तीन ज़िलों में 425 लोगों को निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी दी है कि मलप्पुरम में 228 , पलक्कड़ में 110 और कोझिकोड में 87 लोग निगरानी में हैं। कोझिकोड में सभी 87 लोग हेल्थ वर्कर हैं, जो मरीजों के टच में आए थे।मलप्पुरम में 65 टीमें 1,655 घरों का दौरा कर चुकी हैं। ये सर्वे डॉ. एन.एन. पमेला की अगुआई में हुआ, और रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।

पलक्कड़ में एक संदिग्ध शख्स आइसोलेशन में गया है और 61 हेल्थ वर्कर्स को क्लोज मॉनिटरिंग में। इलाके में मरीजों के रूट मैप भी जारी किए जा चुके हैं, ताकि लोग सतर्क रहें। निपाह वायरस का मुख्य सोर्स माने जाते हैं चमगादड़। ऐसे में हेल्थ डिपार्टमेंट ने फल ना खाने की सलाह दी है, खासकर जो पहले से कटे हों या गिरे हुए मिलें।"

क्या है निपाह वायरस?
ये एक सीरियस वायरल इन्फेक्शन है, जो इंसान के दिमाग और फेफड़ों पर असर डालता है। साल 2018 में 17 लोगों की मौत