Corona के खिलाफ लड़ाई में अगले 40 दिन होंगे अहम, जानें कैसे? Watch Video

ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से आई लहर के दौरान यह बात सामने आई थी कि कोविड अब भारत में महामारी जैसी स्थिति पैदा नहीं कर सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 30, 2022 10:52 AM IST

Coronavirus In India: विश्व भर में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने देश में तैयारियां तेज कर दी है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मामले पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच से लेकर भर्ती तक के इंतजामों पर काम शुरू कर दिया है। सरकार अगले 40 दिनों को महत्वपूर्ण मांग रही है  क्योंकि तीन लहरों से यही सबक सीखने को मिला है। ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से आई लहर के दौरान यह बात सामने आई थी कि कोविड अब भारत में महामारी जैसी स्थिति पैदा नहीं कर सकता है।