hamburger icon
A
Read in English

चीन में नए वायरस का डर फिर से! जानें क्या है HMPV वायरस

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी ने हेल्थ सिस्टम को हिला दिया है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसके बढ़ते असर ने नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। क्या यह महामारी का अगला बड़ा खतरा है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 3, 2025 5:29 PM IST

China HMPV Virus Outbreak: चीन से एक नई बीमारी की खबरें आ रही हैं, जिसने हेल्थ सिस्टम पर भारी दबाव डाल दिया है। अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं, और हालात ऐसे हो गए हैं कि श्मशान घाटों पर भी जगह कम पड़ने लगी है। ये बीमारी खासतौर पर सांस से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर रही है, और इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर हो रहा है। चलिए, जानते हैं कि ये क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

HMPV: आखिर ये वायरस है क्या?
चीन में इस बार जो बीमारी फैल रही है, उसका नाम है ‘ह्यूमन मेटा-पन्यूमो वायरस’ यानी HMPV। यह वायरस मुख्य रूप से सांस की समस्या पैदा करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये कोरोना जितना खतरनाक तो नहीं है, लेकिन इसके फैलने की स्पीड और लक्षण चिंता का कारण जरूर बन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए उन्हें इससे ज्यादा खतरा है।

HMPV के लक्षण बहुत हद तक सर्दी-जुकाम जैसे हैं, जैसे

खांसी और बुखार।

गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत।

कमजोरी और थकान।
अगर सही वक्त पर ध्यान न दिया जाए, तो ये निमोनिया या ब्रॉन्काइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।