मंकीपॉक्स का नया स्ट्रेन मिला भारत में! जानें लक्षण और बचाव का तरीका

केरल के मलप्पुरम जिले में Mpox वायरस का Clade 1b स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। 38 वर्षीय मरीज हाल ही में UAE से लौटा था, और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : September 25, 2024 11:24 PM IST

Mpox Clade 1b: भारत में Mpox वायरस का Clade 1b स्ट्रेन का पहला मामला केरल के मलप्पुरम जिले में सामने आया है। ये स्ट्रेन WHO द्वारा घोषित पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी से जुड़ा हुआ है

बता दें, 38 साल के इस मरीज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हाल ही में UAE से लौटा था और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। Mpox एक वायरल जूनोटिक बीमारी है, जो संक्रमित त्वचा, कपड़े या बिस्तरों के संपर्क से फैलती है। WHO ने इसे दो बार पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है –जुलाई 2022 में और फिर अगस्त 2024 में।

Mpox के लक्षण
Mpox के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, थकान, और गर्दन के लिंफ नोड्स की सूजन शामिल हैं। त्वचा पर दाने और घाव भी दिखाई देते हैं, जो चेहरे, हाथों, पैरों और छाती पर दाने होते हैं।

Related News