भारत में कोरोना के नए केस दर्ज, जानिए कौन से राज्य सबसे आगे हैं?

कोरोना की हल्की आहट एक बार फिर महसूस होने लगी है, और इस बार चिंता सिर्फ केसों की नहीं, हेल्थ सिस्टम की भी है। क्या वाकई सब कुछ कंट्रोल में है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 20, 2025 10:49 PM IST

Covid 19 New Variant:कोरोना की खबर सुनते ही आजकल रिएक्शन कुछ ऐसा होता है  'अभी भी होता है क्या?लेकिन सच ये है कि वायरस गया नहीं है… और अब धीरे-धीरे दोबारा सिर उठाता नज़र आ रहा है। हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर जैसे बड़े शहरों में केस बढ़ रहे हैं… और भारत में भी कोरोना ने फिर से हल्की दस्तक दे दी है। सिर्फ 12 मई के बाद से अब तक भारत में 164 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। देशभर में अभी कुल 257 एक्टिव केस हैं। इनमें से सबसे ज़्यादा केस तीन राज्यों से आ रहे हैं केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु। केरल में पिछले हफ्ते 95 केस, महाराष्ट्र में 56 केस और तमिलनाडु में 66 केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में दो मौतों की खबर भी आई है  एक 59 साल की कैंसर पेशेंट और दूसरी 14 साल की किडनी पेशेंट। दोनों की मौत कोरोना से नहीं बल्कि पहले से चल रही बीमारियों से हुई, लेकिन रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों कोविड पॉज़िटिव थे।

मामला तब थोड़ा और संवेदनशील बन गया जब मुंबई के KEM हॉस्पिटल ने महिला का शव परिवार को नहीं सौंपा और उसे कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ दो लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। BMC ने ये साफ किया कि दोनों मरीजों की मौत गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है। लेकिन इस बीच एक और चिंता की बात सामने आई है  मुंबई में करीब 200 नए प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स और सब-सेंटर्स अभी भी काम नहीं कर पा रहे हैं… वजह है स्टाफ, फंड और फैसिलिटीज की भारी कमी। BMC ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, हालात कंट्रोल में हैं। अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं और अभी मुंबई में कोई क्लस्टर या सीरियस आउटब्रेक नहीं देखा गया है।

Related Videos

Related News