By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सामान्य बुखार की तुलना में डेंगू बुखार (Dengue Fever) एक जानलेवा वायरल संक्रमण है, जिसके कारण हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि पिछले 1-2 सालों में डेंगू से मौतों का आंकड़ा कम हुआ है। मगर फिर भी इसका जोखिम बना रहता है। डेंगू बुखार मच्छरों के काटने से फैलता है इसमें तेज बुखार, कंपकपी, शरीर पर दाने निकलना, आंखों का लाल होना, भूख ना लगना, सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। डेंगू वायरस से संक्रमित होने वाले व्यक्ति में 3 से 14 दिन बाद लक्षण दिखाई देते हैं; कुछ मामलों में करीब 1 हफ्ते के अंदर भी लक्षण दिखाई देने लगते हैं। डेंगू बुखार होने पर आमतौर पर लोग एलोपैथ चिकित्सा की मदद लेते हैं, जबकि आयुर्वेद में डेंगू का बहुत ही सस्ता और अच्छा इलाज मौजूद है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर चंचल शर्मा के मुताबिक कुछ घरेलू औषधियां हैं जिनके माध्यम से डेंगू वायरस को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ आयुर्वेदिक दवाएं भी हैं जो डेंगू के उपचार में काफी मददगार हैं। डेंगू के बारे में विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें। वीडियो में आप जान पाएंगे कि डेंगू बुखार क्या है, इसके लक्षण क्या है और इसका आयुर्वेदिक उपचार कैसे किया जाता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.