By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Plastic Cup: आजकल प्लास्टिक का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है और आपने भी कई बार प्लास्टिक के कप में पानी,चाय, कॉफी या फिर कोल्ड्रिंक पिया ही होगा। ये मार्केट में सस्ते दामों में मिल भी जाते हैं। यही कारण भी है की इसका इस्तेमाल पार्टी, फंक्शन में काफी ज्यादा किया जाता है। लेकिन ये बात हम और आप बहुत अच्छे से जानते हैं की प्लास्टिक न सिर्फ इंवाय्रमेंट के लिए बल्कि हमारे सेहत के लिए भी काफी हार्मफुल है। बता दें, रेग्यूलर प्लास्टिक के कप में चाय या कॉफी पीने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं क्योंकि प्लास्टिक बनने में कई तरह के हार्मफुल केमिकल्स यूज किए जाते हैं।