By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव शुरू होने लगते हैं। इस दौरान कुछ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। दिल्ली की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बिमल प्रीत मोहन बताती हैं कि महिलाओं को अक्सर लगता है कि उनका खानपान बहुत अच्छा है तो उनके 40 की उम्र के बाद भी बीमारियों का खतरा बिल्कुल नहीं है। लेकिन सच्चाई इससे कहीं आगे हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इन बीमारियों का पता लगाने के लिए समय- समय पर मेडिकल टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं 40 साल की उम्र के बाद कौन से मेडिकल टेस्ट महिलाओं को जरूर करवाने चाहिए।
अगर आपके आसपास किसी महिला की उम्र 40 साल या उससे ज्यादा हो चुकी है तो उसे यह वीडियो जरूर भेजें, ताकि सही समय पर मेडिकल टेस्ट से उसे गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।