By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Murine Typhus: केरल में एक 75 साल के शख्स में म्यूरिन टाइफस नाम की दुर्लभ बीमारी का मामला सामने आया है। ये शख्स हाल ही में वियतनाम और कंबोडिया की यात्रा से लौटे थे, और लौटते ही उन्हें लगातार भयंकर शरीर दर्द, थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी। डॉक्टर्स ने शुरू में आम बीमारियों का शक किया, लेकिन जब बीमारी का पता नहीं चला तो उन्होंने पिस्सुओं यानि Fleas और चूहों से फैलने वाली बीमारियों का टेस्ट कराया..जिसके बाद इस बीमारी का पता चला।
म्यूरिन टाइफस एक rare infectious बीमारी है जो चूहों, पिस्सुओं, और कुछ पालतू जानवरों के जरिए फैलती है। यह बीमारी तब होती है जब संक्रमित पिस्सू इंसान को काटते हैं या उसका मल किसी कटे-फटे स्थान पर संपर्क में आता है। इस बीमारी के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, उल्टी, पेट में दर्द, और स्किन पर रैशेज होते हैं। यह बीमारी एक या दो हफ्तों में गंभीर रूप से फैल सकती है अगर सही समय पर इलाज न किया जाए।