Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के कारण ICU में भर्ती कराया गया, Watch Video

सांस लेने में तकलीफ होने के कारण मुलायम सिंह यादव की ताबियार बिगड़ी। गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में मुलायम सिंह यादव को किया गया भर्ती। पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Published : October 3, 2022 5:09 PM IST

Mulayam Singh Yadav in ICU:  मुलायम सिंह यादव को तब शिफ्ट किया गया जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। दरअसल ऑक्सीजन की कमी से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उन्हें शिफ्ट किया गया। उन्हें देखने के लिए उनके बेटे अखिलेश यादव और छोटी बहू अपर्णा यादव अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक मुलायम यादव के भाई शिवपाल यादव और छोटे बेटे प्रतीक यादव भी उन्हें देखने गए हैं। बता दें उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव को एक महीने पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें 22 अगस्त को मेदांता में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही फिलहाल मुलायम सिंह यादव का इलाज डॉक्टर नरेश त्रेहान और सुशीला कटारिया कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को यूरिन इन्फेक्शन है जिस वजह से उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। इस खबर की पूरी जानकारी पाने के लिए देखें ये वीडियो।