By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Mosquito Bites Home Remedies: क्या आप भी मच्छरों से है परेशान ? घबराए नहीं हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे घरेलु उपाय जिससे आप मछरों के काटने से निजाद पा सकते हैं। अगर आपको मच्छर काट जाते है तो अक्सर आपको खुजली होती हैं या लाल निशान आ जाते हैं इसे भी आप घरेलु उपचार से कम कर सकते हैं। दरअसल मच्छरों से बचने में ही आपकी भलाई हैं। आप अनेक बिमारियों से बचे रहते हैं।
-नीम के तेल में कपूर को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में रखें और इसे तेजपत्ते पर स्प्रे करें और फिर उस पत्ते को जला लें। ऐसा करने से मच्छर नहीं आएंगे और आपकी सेहत को भी नुक्सान नहीं होगा।
-रात को सोते वक़्त अपनी कुछ ही दुरी पर नीम के तेल और कपूर के मिश्रण का दीपक जलाएं। इससे मच्छर आपके पास नहीं भटकेंगे
-बाजार की क्रीम से बेहतर है की आप नीलगिरी, लॉन्ग का तेल, नारियल तेल, कपूर, नील का तेल और पिपरनिंत तेल को सामान मात्रा में लें और इसे मिला लें। फिर उस तेल या मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाकर सो जाएं।
इन घरेलु उपायों से मच्छर आके पास नहीं आएंगे।
-मच्छर के काटने वाली जगह पर तुरंत बर्फ लगाएं। इससे आपको ठंडक मिलेगी और इचिंग नहीं होगी।
-एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा या घाव पे लगाएं, इससे खुजली नहीं होगी और त्वचा मुलायम होगी।
-बेकिंग सोडा को पानी में मिला लें, और उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने मच्छर काटने वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।
-आप ओटमील के पाउडर को पानी में मिला सकते हैं और इसके पेस्ट को भी अपनी त्वचा पे लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।