By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
एक मच्छर इंसान को बीमार करने के लिए काफी है। क्योंकि, जब मच्छर काटता है तो उससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। मलेरिया (Malaria), डेंगू (Dengue) या चिकनगुनिया (Chikungunya) जैसी मच्छर-जनित बीमारियां (Mosquito Bites and Skin Problems) बरसात में आम हैं। लेकिन, जब मच्छर काटता है तो आपकी स्किन यानि त्वचा पर भी कई तरह की समस्याएं (Mosquito Bites and Skin Problems) हो सकती हैं। जब, मच्छर काटते हैं तो हमारी त्वचा उनकी लार के सम्पर्क में आती है और इससे स्किन एलर्जिस की समस्या होने लगती है। मच्छर की लार यानि सलाइवा (Mosquito Saliva) में मौजूद एंजाइम्स (Enzymes) और प्रोटीन मानव शरीर में एलर्जिक रिएक्शन बढ़ाते हैं।
जब, मच्छर काटता है तो त्वचा में छेद हो जाता है और वहां मौजूद नसों को भी इससे परेशानी होती है। मच्छर के काटने से त्वचा में खुजली (Irritation), सूजन और उभार (Bump) जैसी कई समस्याएं होती हैं। डॉ. स्मृति सिंह नासवा (सीनियर डर्मटॉलजिस्ट, फोर्टिस हॉस्पिटल, मुलुंड, मुंबई) ने बताया कि मच्छर काटने के बाद होनेवाली ये स्किन प्रॉब्लम्स कितनी गंभीर हैं। साथ हीउन्होंने बताया कि मच्छरों की डंक के बाद त्वचा को हील करने के लिए क्या करना चाहिए। देखें यह वीडियो-