By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Morning Skin Care Routine: नहाने से पहले चेहरे पर कुछ खास चीजें लगाने से आपकी स्किन को कई फायदे मिलते हैं। नहाने से पहले चेहरे पर कौन-कौन सी 5 चीजें लगानी चाहिए। एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को ठंडक मिलती है। ये स्किन को हाइड्रेट करता है, इसके एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण स्किन की सूजन और रेडनेस को कम करे।नहाने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
नारियल तेल
नारियल तेल स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और इसे मुलायम बनाता है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को सुरक्षा प्रदान करते हैं। नहाने से पहले हल्के हाथों से नारियल तेल को चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें।
हल्दी-दही
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। दही त्वचा को नमी देता है, एक चम्मच हल्दी को एक चम्मच दही में मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इस पैक को 10-15 मिनट के लिए छोड़ें और फिर पानी से धो लें। यह पैक आपकी त्वचा को चमकदार और साफ बनाएगा।
चेहरे पर नहाने से पहले और क्या लगा सकते हैं, इसके लिए पूरी वीडियो देखें।