महाकुंभ में 10 से ज़्यादा लोगो की मौत! कैसी है स्वास्थ सेवाएं

महाकुंभ में उमड़ी लाखों की भीड़ के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। जानिए, ऐसे आयोजनों में अपनी सेहत की देखभाल और इमरजेंसी में सही कदम उठाने के उपाय।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 29, 2025 4:09 PM IST

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा संगम है, लेकिन इस बार यह एक बड़ी त्रासदी का गवाह बन गया। संगम तट पर अमृत स्नान के दौरान अचानक मची भगदड़ में 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बुधवार तड़के 2 से 3 बजे के बीच लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हालात बेकाबू हो गए। अफरा-तफरी में कई लोग नीचे गिर पड़े, कुछ कुचल गए और एक बैरियर टूटने से स्थिति और भयावह हो गई। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्कता और स्वास्थ्य सुरक्षा बेहद जरूरी है।

अगर आप भी महाकुंभ या किसी अन्य भीड़भाड़ वाले आयोजन में शामिल हो रहे हैं, तो अपनी सेहत और सुरक्षा का खास ध्यान रखें। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत नजदीकी फर्स्ट एड बूथ या मेडिकल सहायता केंद्र तक पहुंचें और सरकारी हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें। भीड़ में लंबा समय बिताने से डिहाइड्रेशन, घबराहट और सांस लेने की दिक्कत हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पीते रहें। खासतौर पर हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर या अस्थमा जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने और भीड़ में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि अचानक चक्कर आए या घबराहट महसूस हो, तो तुरंत खुले स्थान पर जाएं और मदद के लिए पुलिस या मेडिकल स्टाफ से संपर्क करें।

Related News