By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Monsoon Sunscreen Use: आप लोग अक्सर गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन लगाते होंगे, इससे आपकी स्किन काली नहीं होती और स्किन डैमेज भी नहीं होती हैं। लेकिन क्या बारिश के मौसम में भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए? यह सवाल ज्यादातर सबके मन में ही आता है। एक्पर्ट्स के मुताबिक आपको हर मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। मानसून के मौसम में सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है। दरअसल हर मौसम में यूवी किरणे हमारी त्वचा पर पड़ती हैं, जिससे हमारी त्वचा को नुकसान होता है। इस वजह से हमारी त्वचा समय से पहले लटकने लगती है और तमाम तरह की स्किन से रिलेटिड दिक्कतों का हमको सामना करना पड़ता है।
सनस्क्रीन खरीदते समय उसमे जिंक ऑक्साइड, टाइटेनियम ऑक्साइड और आयरन ऑक्साइड जैसे इंग्रेडिएंट का ख्याल रखें। बाजार से वो ही सनस्क्रीन खरीदें जिनमें यह सारे तत्व हो। इसके साथ ही सनस्क्रीन खरीदने से पहले आपने स्किन टाइप भी जान लें।