By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Monsoon Digestion Problem: बरसात के मौसम में आपका पेट अक्सर ही खराब हो जाता है। जो लोग बाहर खाना खाते हैं या बहार का पानी पीते हैं उनका पेट जल्द ख़राब होता है वहीं इस मौसम में उन लोगों का पेट भी आए दिन खराब हो जाता है जो लोग घर का खाना खाते हैं। बारिश के मौसम में पेट खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अनहाइजीनिक खाना, पानी या फिर हाथों के माध्यम से शरीर में पहुंची गंदगी। वहीं अगर आप भी बारिश के मौसम में होने वाले पेट दर्द या पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्कों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप पेट दर्द से निजात पा सकते है।
बारिश के मौसम में पेट दर्द से बचने के लिए घरेलू उपाय की बात करें तो इनमें सेब का सिरका आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अगर आपके पेट में दर्द या मरोड़ पड़ रहे हैं तो सेब का सिरका आपको इससे निजात दिला सकता है क्योंकी इसमें पेक्टिन की पर्याप्त मात्रा होती है। जो आपके खराब पेट के संक्रमण को ठीक करने में मदद करती है। इसका सेवन करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला कर पी लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.