By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mini Dewan | Published : June 23, 2022 7:04 PM IST
मानसून किसे पसंद नहीं, बारिश के आते ही हमारा मन खुश हो उठता है। लेकिन इस मौसम में कुछ लोग परेशान हो जाते हैं और उनका मूड खराब होने लगता है। इसे हम सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर कहते हैं। सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षण की बात करें तो इनमें आपका मूड उखड़ना, दिनभर सुस्ती छाई रहना, बैचेनी होना, नेगेटिव सोचना और कोई भी काम करने का मन नहीं होता है। वहीं अगर आप भी सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षणों से परेशान हैं और इससे निजात चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर से आप निजात पा सकते हैं।
हमारी बॉडी के अंदर मौजूद अम्ल मेलेनोसाइट स्टीम्युलेटी हार्मोन (एमएसएच) की मात्रा में बदलाव आने से मन विचलित और उदासीन होने लगता है। एक रिसर्च के मुताबिक धूप की रोशनी ठीक से न मिल पाने की वजह से ऐसा होता है। सूरज की रोशनी कम होने और आसमान में काले बादल छाए रहने से हमारे दिमाग में सेरॉटोनिन केमिकल का निर्माण कम होने लगता है।