By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Monsoon Health: मानसून के मौसम में अक्सर आपका पीने का पानी दूषित हो जाता है या उसमे बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जिससे आप बीमार भी हो जाते हैं। इसके चलते कुछ लोगों को पेट सम्बन्धी बीमारी भी हो जाती है। ऐसे में हर व्यक्ति को पानी पीने से पहले उसकी जांच करनी चाहिए। वहीं अगर आप भी जानना चाहते हैं कि पीने वाली पानी की जांच करने का सही तरीका क्या है तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको पानी चेक करने की कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे।
पानी का रंग - इसके लिए सबसे पहले आप एक कांच के गिलास में पानी को कुछ देर रखें और उसका रंग देखें, अगर वह पीला या ब्राउन का हो गया है और उसमें किसी तरह के कण नजर आ रहे हैं तो आपका पानी लो-क्वालिटी का है। ऐसा पानी आपके वॉटर फिल्टर का भी हो सकता है, इसके लिए आप उसकी सर्विस करवाएं।
ट्रांसपेरेंसी- अगर आपके पानी का रंग अलग है या उसमे किसी तरह के पार्टिकल्स मौजूद हैं और वह धुंधला नजर आ रहा है तो ऐसे में उस पानी का सेवन न करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.