Monsoon Allergies: मानसून में बीमार होने से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, Watch Video

Things to keep in mind in Monsoon: कच्चा खाने से परहेज करें। बारिशों में कच्चा खाना खाने से परहेज़ करना चाहिए क्यूंकि इस मौसम में आपका मेटाबोलिज्म स्लो काम करता है जिस वजह से खाना देर से पचता है, इसलिए मानसून में बाहर का जूस, सलाद खाने से बचें और ज्यादा देर से कटे हुए फल के सेवन से भी बचना चाहिए।

WrittenBy

Published by: Mini Dewan | Published : June 22, 2022 6:51 PM IST

How to stay fit in Monsoon:बारिश किसे पसंद नहीं, हर कोई मानसून का इंतज़ार करता है, हर कोई बारिश की बूदों में भीगना चाहता है और उसका लुफ्त उठाना चाहता है। इस मौसम में लोग चाय-पकौड़े से लेकर स्ट्रीट फूड तक का जमकर मजा लेते हैं। लेकिन मानसून अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है जैसे डेंगू, चिकन कुनिया, मलेरिया और उल्टी-दस्त आदि। इस मौसम में बीमारी और इंफेक्शन बहुत तेजी से फैलते हैं। वही आप कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। वही अगर आप भी बारिश के मौसम का मजा लेते हुए बीमारियों से बचना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो आपको बारिश के मौसम में भी हेल्थी बनाएं रखने में मदद करेंगी।

Things to avoid in Monsoon:

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए आपको स्ट्रीट फूड से दूर रहना चाहिए। मानसून में स्ट्रीट फूड खाने का बहुत मन करता है लेकिन बारिश में बाहर के खाने से बचना चाहिए, इस मौसम में रखा हुआ या तला भुना खाना खाने से पेट से जोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।