By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Monkeypox cases: WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर दिया है। कोविड 19 का खौफ कहीं ना कहीं आज भी बरकार है और अब एक और बीमारी ने खतरे की घंटी बजा दी है। जी हां मंकी पॉक्स दुनिया के लगभग 70 से ज्यादा देशों में बड़ी तेजी से फैल रहा है। इतना ही नहीं इससे अबतक सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है। 2 साल में यह दूसरी बार है, जब एमपॉक्स को global emergency घोषित किया गया है।
आपको बता दें, पहले यह अफ्रीका में फैला था और अब यूरोप के कुछ देशों में भी मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। चिकनपॉक्स और स्मॉल पॉक्स की तरह ही एमपॉक्स भी ह्यूमन टु ह्यूमन एक से दूसरे में फैलता है। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है की हर किसी को अलर्ट रहने की जरूरत है.