मंकीपॉक्स के बढ़ रहे हैं मामले, जानें बचाव का तरीक़ा!

मंकीपॉक्स के मामले भारत में अब तक दो सामने आ चुके हैं। हाल ही में यूएई से लौटा एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया जिसे आइसोलेट कर के रखा गया है। अब अगर आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 20, 2024 3:18 PM IST

Monkeypox in Kerala: केरल के मलप्पुरम में एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स का एक नया केस सामने आया है। यह व्यक्ति हाल ही में यूएई से लौटा था और उसमें मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि टेस्ट रिपोर्ट में इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। अब उसे इलाज के लिए आइसोलेशन में रखा गया है।

बता दें, इससे पहले दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला केस पाया गया था और अब केरल में दूसरा केस कंफर्म हुआ है। वहीं मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है, जिनमें से कुछ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद केरल का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और एयरपोर्ट पर भी जांच तेज कर दी गई है। अगर किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखते हैं, तो उसे तुरंत आइसोलेट किया जा रहा है।