By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss Drink: क्या आप तेजी से वजन कम करने के देसी तरीके ढूंढ रहे हैं? तो आपका जवाब है, हींग! जी हां, वही हींग जो आपके किचन में मसाले के रूप में रखी होती है, वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। हींग का इस्तेमाल दाल या किसी भी तरह के खाने में किया जाता है ताकि उसे आसानी से पचाया जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग का सही इस्तेमाल आपको तेजी से वजन कम करने में भी मदद कर सकता है? वजन कम करने के लिए हींग को खाली पेट लेना सबसे फायदेमंद होता है। इसके लिए सुबह-सुबह पेट साफ होने के बाद एक गिलास पानी को अच्छी तरह उबालें, उसमें एक चुटकी हींग पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें। अगर इसका असर और बढ़ाना है, तो इसमें थोड़ा काला नमक और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।