By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Mental Health Awareness: जब भी स्वस्थ के बारे में बात करते हैं तो इसमें मानसिक और शारीरिक दोनों की बात होती है। वहीं लोग अपने शारीरिक स्वस्थ पर तो पूरा ध्यान देते हैं लेकिन मानसिक स्वस्थ पर ध्यान देना भूल जाते हैं। वहीं आज हम आपको इस वीडियो में कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने मानसिक स्वस्थ पर पूरा ध्यान दे सकते हैं। मानसिक स्वस्थ खराब होने के कारणों पर नजर डाले तो इसमें कम नींद लेना, स्क्रीन टाइम का ज्यादा होना और बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता शामिल है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल होना भी एक बड़ा कारण हैं।
अच्छी नींद लें:पूरी नींद लेना सिर्फ शारीरिक स्वस्थ के लिए ही बेहतर नहीं होता है बल्कि ये मानसिक स्वस्थ के लिए भी उतना ही अच्छा होता है। रात में 6 से 8 घंटे की नींद लेना काफी अवाश्यक होता है।
स्क्रीन टाइम कम करें:अगर आप अपना ज्यादातर समय फोन या लेपटॉप पर बिताते हैं तो आपको अपना स्क्रीन टाइम कम करने की जरूरत है। दरअसल ज्यादा देर तक गैजेट्स का इस्तेमाल करने से आपके मानसिक स्वस्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कम से कम समय बिताएं।
योगा: नियामित योग और व्यायाम करने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वस्थ दोनों ही अच्छा रहता है। योगा आपके तनाव को दूर करता है और आपका मूड अच्छा करने में मदद करता है। इसके साथ ही प्राणायाम और मेडिटेशन जैसे योगाभ्यास नकारात्मक विचारों को दूर करने और अवसाद के जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
(Written By: Aakriti Sharma)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.