By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Male Breast Cancer:क्या आपको लगता है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है? अगर हां, तो ज़रा रुकिए… क्योंकि आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे साइलेंट खतरे की, जो अब मर्दों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है- मेल ब्रेस्ट कैंसर। आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर को महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अब धीरे-धीरे पुरुषों में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल के डॉ. जेहान धाभर बताते हैं कि भले ही ये बीमारी रेयर हो, लेकिन ये मुमकिन ज़रूर है और इसे लेकर जागरूकता बेहद ज़रूरी है।
असल में, पुरुषों के चेस्ट में भी ब्रेस्ट टिशूज़ होते हैं और कैंसर की शुरुआत यहीं से हो सकती है। कुल ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में लगभग 1-2% केस पुरुषों के होते हैं, लेकिन दिक्कत ये है कि पुरुषों में इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो जाता है क्योंकि उन्हें लगता ही नहीं कि ऐसा कुछ उनके साथ भी हो सकता है। नतीजा ये होता है कि जब तक डायग्नोसिस होता है, तब तक बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है। इसलिए जरूरी है कि हम मेल ब्रेस्ट कैंसर को भी गंभीरता से लें और वक्त रहते इसके लक्षणों को समझें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.