Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Meri Jubani : जिंदगी अपने आप में किसी जंग से कम नहीं और जब मुकाबला कैंसर से हो तो फिर किस्मत और जज्बा दोनों की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही हुआ 55 साल की मंजू कात्याल के साथ, जिन्होंने ने सिर्फ स्टेज-4 ब्रेस्ट कैंसर को मात दी बल्कि पूरी तरह से ठीक होकर लाखों ऐसी महिलाओं के सामने नजीर पेश की, जो कैंसर के डर के आगे हार जाती हैं। कैंसर सर्वाइवर मंजू कात्याल का कहना है कि जब उन्हें ये पता चला कि उन्हें स्टेज-4 ब्रेस्ट कैंसर हैं तो उनके पास रिएक्ट करने के दो तरीके थे। एक या तो वे किस्मत को दोष देती और रोते-रोते अपनी जान गंवाती और दूसरा इसे लड़कर कैंसर को मात देतीं। मंजू ने दूसरा रास्ता चुना और हंसते-हंसते कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को चुनौती दी।
मंजू का कहना है कि कैंसर ने मुझे ये बताया कि प्यार क्या है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि खुद से, अपने शरीर से प्यार करों और अपने परिवार से मिलने वाले प्यार को स्वीकार करो।
मंजू कैंसर से अपनी जंग के दौरान 16 कीमोथेरेपी सेशन और 33 रेडिएशन थेरेपी सेशन से गुजरीं। लेकिन ये सभी चीजें उनके जज्बे को नहीं तोड़ पाईं। आइए इस वीडियो में जानते हैं कैंसर सर्वाइवर मंजू कात्याल से 'मेरी जुबानी'।
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, तब हर महिला का यह जानना जरूरी है कि क्या वाकई स्तनपान कराने से ब्रेस्ट कैंसर हो जाता है?
Which vitamin is good for knee pain : घुटनों में दर्द के पीछे शरीर में कुछ विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो सकती है। ऐसे में इनकी पूर्ति जरूरी है। आइए जानते हैं घुटनों में दर्द किसकी कमी से होती है?
Leadless Pacemaker Benefits for Heart Patients: डॉ. दिलीप कुमार का कहना है कि लीडलेस पेसमेकर एक छोटा डिजिटल डिवाइस होता है। इस डिवाइस को सीधे तौर पर दिल के अंदर लगाया जाता है।
Can visually impaired see colors : अक्सर दृष्टिहीन माता-पिता अपने बच्चों के लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चे कलर या फिर लोगों से नहीं घुल-मित पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है। आइए डॉक्टर से समझते हैं इस बारे में-
Low BP Causes: ब्लड प्रेशर कम होना एक आम समस्या है। लेकिन, अगर बार-बार बीपी गिर जाता है तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। इसकी वजह से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां किडनी को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं कैसे ये बीमारियां किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं।