गट हेल्थ को सुधारने के लिए अपनी आदतों में करें ये बदलाव

क्या आपको पता है आपकी छोटी-सी आंत आपके पूरे मूड और हेल्थ को कंट्रोल करती है? लेकिन हमारी कुछ रोज़ की खाने की आदतें इसे धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 23, 2025 12:06 PM IST

Foods to Avoid for Gut Health:हमारी आंत (Gut) सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करती, बल्कि ये हमारी इम्यूनिटी, मूड और पूरी हेल्थ को कंट्रोल करती है। अगर आंत की सेहत खराब हो जाए, तो कब्ज, पेट दर्द, गैस, डिप्रेशन, स्किन प्रॉब्लम्स और यहां तक कि मोटापा जैसी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। लेकिन आजकल लोग ऐसे फूड्स खा रहे हैं, जो सीधा gut health को नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड, तैलीय और मसालेदार चीजें, सोडा, अल्कोहल और ज्यादा चीनी वाली चीजें शामिल हैं। ये फूड्स हमारी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को कम कर देते हैं और digestion को बिगाड़ देते हैं।

गट हेल्थ को सही रखने के लिए बैलेंस डाइट सबसे जरूरी है। फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां, दही और प्रोबायोटिक फूड्स gut bacteria को हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा पानी ज्यादा पीना, नींद पूरी करना और स्ट्रेस कम करना भी gut health के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी digestion strong रहे और शरीर की immunity भी अच्छी बनी रहे, तो उन फूड्स से दूरी बनाएं जो आंत को नुकसान पहुंचाते हैं और अपनी डाइट में नेचुरल व हेल्दी ऑप्शन शामिल करें।