घर पर इन चीजों से आसानी से बनाएं फेस स्क्रब, चमक उठेगा चेहरा!

चेहरे की नेचुरल केयर में एक आसान तरीका आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है। जानिए कैसे घर पर अपनाई जा सकती है ये खास ट्रिक।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 18, 2025 3:36 PM IST

Face Scrub At Home:चेहरे की स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स हटते हैं, पोर्स डीप क्लीन होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है। यह न सिर्फ चेहरे की गंदगी हटाती है बल्कि टैनिंग, ब्लैकहेड्स और ऑयल बिल्डअप को भी कम करती है। नियमित स्क्रबिंग से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनी रहती है।

बेसन-दही स्क्रब स्किन को नैचुरली क्लीन और ब्राइट बनाने में मदद करता है, जबकि चावल का स्क्रब टैनिंग हटाने और स्किन टेक्सचर सुधारने में असरदार है। बेसन-दही स्क्रब से स्किन को नमी और पोषण मिलता है, वहीं चावल का स्क्रब चेहरे को फ्रेश, स्मूद और डेड स्किन फ्री बनाता है। The Healthsite.com से बातचीत के दौरान डॉ.चांदनी जैन गुप्ता ने बताया की घर पर भी आप आसानी से फेस स्क्रब बना सकते हैं। जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनाई जा सकती है।

Related News