Home Remedies For Dark Lips: होंठों की खूबसूरती का जिक्र सिर्फ गानों और कविताओं में नहीं होता। आपके व्यक्तित्व का भी एक अहम हिस्सा होते हैं खूबसूरत लिप्स। कई लोगों की शिकायत है कि उनके होंठ काले पड़ रहे हैं। होंठ काले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत लाइफस्टाइल, खानपान में कमी, शरीर में पानी की कमी एक आम कारण है।
जब शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं मिलता, तो होंठ सूखने लगते हैं और धीरे-धीरे रंग बदलने लगता है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन होंठों के टिश्यू को नुकसान पहुंचाकर उन्हें काला कर देता है। अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसका असर आपके होंठों पर साफ दिख सकता है। अगर आप रोज लिपस्टिक या लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान दें। इनमें कई कठोर केमिकल्स होते हैं, जो होठों की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सनस्क्रीन के बिना धूप में जाना भी होठों के काले होने का एक प्रमुख कारण है