By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 26, 2025 7:31 PM IST
Knee Health Care Tips:घुटनों में दर्द अब सिर्फ बुजुर्गों की परेशानी नहीं रही…कम उम्र में भी कई लोग घुटनों की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं इसीलिए कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने– जो एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति भी हैं – उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद जरूरी हेल्थ टिप्स शेयर कीं… घुटनों की सेहत कैसे बनाए रखें, और भविष्य में दर्द से कैसे बचें – यही समझा रहे हैं डॉ. नेने… आइए जानते हैं…
वो बताते हैं कि अगर आज से ही अपने घुटनों की देखभाल शुरू नहीं की गई, तो आने वाले सालों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत आम बात हो जाएगी।
सिर्फ 1 किलो एक्स्ट्रा वज़न भी घुटनों पर 4 किलो का दबाव डालता है! जंपिंग, स्क्वैट्स, हाई-इम्पैक्ट रनिंग से बचें, क्योंकि ये घुटनों पर स्ट्रेस डालते हैं। इसके बजाय, साइकलिंग, स्विमिंग,वॉकिंग करें – ये जोड़ों को लुब्रिकेशन देते हैं और पेन फ्री मूवमेंट में मदद करते हैं।