English हिन्दी
Advertisement

बच्चों में लंग कैंसर के लक्षण! एक्सपर्ट से जानें कैसे पहचानें और कब करें बचाव

बच्चों में होने वाला लंग कैंसर कहीं न कहीं नजरअंदाज कर दिया जाता है, जो भविष्य में बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Published by Jitendra Gupta
Published : August 1, 2022 3:13 PM IST

नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम (NCRP) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 से 2019 के बीच कुल 6.10 लाख कैंसर के मामले दर्ज किए गए, जिसमें 52.4 फीसदी पुरुष और 47.6 फीसदी महिलाएं इन कैंसर की शिकार थीं। इस रिपोर्ट में हैरान करने वाली बात ये है कि नवजात से लेकर 14 साल की उम्र के करीब 8 फीसदी बच्चे भी इन कैंसर का शिकार थे। बच्चों में होने वाला लंग कैंसर कहीं न कहीं नजरअंदाज कर दिया जाता है, जो भविष्य में बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

बच्चों में लंग कैंसर के कैसे लक्षण दिखाई देते हैं, कब से दिखाई देते हैं और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भूषण दिनकर। आप इस वीडियो में बच्चों में लंग कैंसर से जुड़े लक्षणों से लेकर उपचार के बारे में जान सकते हैं।

Watch Next