By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Lumpy Skin Disease: मंकी पॉक्स के केस भारत में अभी आना शुरू ही हुए थे कि इतने में ही भारत में एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी का नाम लंपी त्वचा रोग है। वहीं यह रोग तेजी से मवेशियों में फैलता है। पंजाब राज्य में इसका एक नया मामला सामने आया है। दरअसल यह बीमारी भी संक्रमण से फैलती है। वैज्ञानिक अभी इसपे रिसर्च कर रहे हैं इस बीमारी के चलते गुजरात में अभी तक करीब 1000 गायों और भैंसों की मौत हो गई है।
मंकी पॉक्स जैसा यह वायरस मच्छरों, मक्खियों, जूं एवं ततैयों के कारण फैलता है। इसे हम 'गांठदार त्वचा रोग वायरस' भी कहते हैं। यह मवेशियों के सीधे संपर्क में आने और दूषित भोजन एवं पानी से फैलती है। इस बीमारी से बचने और इसे रोकने के लिए अभी तक 2.68 लाख पशुओं को टीका लगाया जा चुका है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.