By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Lumpy Skin Disease: गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में अभी तक लंपी स्किन डिजीज से 57,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है। लंपी स्किन डिजीज को रोकने के लिए सरकार ने 60,000 गोट पॉक्स वैक्सीन खरीदने के आदेश दे दिए हैं। विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गोयला डेयरी क्षेत्र में लंपी स्किन डिजीज से 45 मामले, रेवला खानपुर क्षेत्र से 40, घुमानहेड़ा से 21 और नजफगढ़ से 16 मामले सामने आए हैं। जिसके चलते उन्होंने मवेशियों के मालिकों से गुज़ारिश की है कि अगर किसी मवेशि में तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी, त्वचा की गांठें, भूख न लगना, नाक से पानी निकलना और आंखों में पानी आना जैसे लक्षण पाएं जाएं तो उन्हें अलग रखें।
लंपी स्किन डिजीज एक संक्रामक वायरल रोग है जो मवेशियों के बीच मच्छरों, मक्खियों, जूँ और ततैया के संपर्क में आने से फैलता है, साथ ही साथ यह दूषित भोजन और पानी से ही फैल सकता है। वहीं इस रोग के दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अभी तक 173 मामले सामने आए हैं, जिसके चलते अब दिल्ली सरकार टीकाकरण रणनीति अपनाने जा रही है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.