hamburger icon
A
Read in English

Corona से भी बचाएगा गुनगुना पानी! जानें गर्म पानी पीने का सही तरीका, Watch Video

ज्यादा क्वांटिटी में गर्म पानी बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा दिन में या रात में खाना खाने के बाद अगर आपको पानी पीना हो तो आप गुनगुने पानी का ही सेवन करें।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 3, 2023 2:03 PM IST

Hot Water: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है और ऐसे में जरूरत है की आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। जहां एक तरफ कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बदलते हुए मौसम में भी कई बीमारियां आपको परेशान करना शुरू कर देती है। खासकर गले से जुड़ी समस्याएं। सर्दियों में हमारी डेली लाइफ में गर्म पानी बहुत अहम रोल निभाता है। गर्म पानी ना सिर्फ सर्दी के बुरे असर से बचाता है, बल्कि कोरोना संक्रमण के चपेट में आने से भी बचाता है। आपको तीन तरह से गर्म पानी का इस्तेमाल करना होगा। एक तो पीने के लिए गर्म पानी, गर्म पानी के गरारे, गर्म पानी से स्नान यानी नहाना। गर्म पानी पीने का मतलब ये भी नहीं की दिनभर गर्म पानी ही पिएं क्योंकि ज्यादा क्वांटिटी में गर्म पानी बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा दिन में या रात में खाना खाने के बाद अगर आपको पानी पीना हो तो आप गुनगुने पानी का ही सेवन करें।