hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में वजन घटाना होगा आसान! जानें कैसे?

गर्मियों में सही हाइड्रेशन और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करना आसान हो जाता है। छोटे-छोटे स्नैक्स, हाई-प्रोटीन/फाइबर डाइट और प्रोसेस्ड फूड से बचकर आप एनर्जी और इम्यूनिटी दोनों बनाए रख सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 14, 2025 10:41 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Payal Rangar

Weight Loss In Summer: गर्मियों में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा तेज़ हो जाता है, क्योंकि तापमान बढ़ने पर बॉडी को खुद को ठंडा रखने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। नुट्रिशनिस्ट डॉ. पायल रंगार के मुताबिक, इस सीज़न में वज़न घटाने के लिए सबसे पहले हाइड्रेशन पर ध्यान दें, दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं, साथ में नारियल पानी, ककड़ी और तरबूज जैसे वॉटर-रिच फल-सब्ज़ियां शामिल करें। “ये न सिर्फ बॉडी को ठंडक देते हैं, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करते हैं,” वह बताती हैं। सुबह की शुरुआत हल्के नाश्ते से करें

डॉ. रंगार की सलाह है कि समर डाइट में हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर फूड्स को प्रमुखता दें, दिन में तीन बड़े मील की बजाय 5-6 छोटे स्नैक्स लें,” वह कहती हैं, “इससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है और क्रेविंग्स कंट्रोल होती हैं।” एक्सरसाइज रूटीन में सुबह हल्की वॉक या योगा और शाम को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या स्विमिंग जोड़ें। साथ ही प्रोसेस्ड फूड, तली‑भुनी चीज़ों और मीठे ड्रिंक्स से दूरी बनाए रखें। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप इस गर्मी में न सिर्फ वजन कम कर सकते हैं, बल्कि अपनी एनर्जी और इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकते हैं।