By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Liver Failure Warning Sign:लिवर फेलियर मतलब... आपका लिवर धीरे-धीरे इतना कमजोर हो जाए कि वो शरीर के जरूरी काम ठीक से करना बंद कर दे। लिवर हमारे शरीर का साइलेंट वर्कर है। ये शरीर से गंदगी यानी टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, खाना पचाने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई जरूरी काम करता है। लेकिन जब लिवर बुरी तरह डैमेज होने लगता है, तो इसे लिवर फेलियर कहा जाता है।
फैटी लिवर, ज्यादा शराब पीना, हेपेटाइटिस, लगातार जंक फूड खाना और खराब लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बन सकते हैं। लिवर फेलियर से पहले शरीर कुछ संकेत भी देता है, जैसे हर समय थकान रहना, भूख कम लगना, पेट में दर्द या सूजन, पैरों में सूजन, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना यानी पीलिया, और पेशाब का गहरा रंग होना। सबसे जरूरी बात... लिवर अचानक फेल नहीं होता। वो पहले कई छोटे-छोटे संकेत देता है, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए अगर शरीर बार-बार ऐसे सिग्नल दे रहा है, तो उन्हें हल्के में लेने की गलती न करें। Warning signs bata rhe h Dr. Ankur Garg, Group Director Liver Transplant & GI Surgery,
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.